उदयपुर. बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शनिवार को राजकीय व निजी संस्थानों में आयोजित सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों ने दर्शकों का मनमोहा। हैप्पी होम उमावि प्रतापनगर में डॉ. सुषमा अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजनों की धूम रही। विद्याभवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल में सोसायटी अध्यक्ष अजय मेहता एवं अन्य की उपस्थिति में सांस्कृतिक आयोजनों में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। विद्या भवन गांधी शिक्षा अध्ययन संस्थान रामगिरी में संस्कृत व्याख्याता इशिता शर्मा, डॉ. सुषमा इण्टोदिया एवं अन्य ने विचार व्यक्त किए। द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सैकण्डरी स्कूल की दोनों शाखाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया। प्राचार्य डॉ. लोकेश जैन की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राआउमावि मालकीटूस में प्राचार्य निशा व्यास की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की गई। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक डिपार्टमेंट ऑफ आईटी में मॉ सरस्वती की पूजा के साथ कुलपति एसएस सारंगदेवोत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विद्या भारती की ओर से संचालित विद्या निकेतन बालिका माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4 में पचं कुण्डीय यज्ञ का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राउमावि मनवाखेड़ा की ओर से चार भुजा मंदिर परिसर में कॅरियर कॉर्नर का आयोजन हुआ। इसी तरह पशुपालन विभाग की संस्थाओं, सुखेर स्थित विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, राआउमावि मगवास में आयोजनों की धूम रही। इसी क्रम में न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकण्डरी स्कूल में स्वास्थ्यवद्र्धक पीले पदार्थ लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
चेयरपर्सन अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशकअनिल शर्मा, शैक्षिक निदेशिका गीता नायर, प्रशासकसुनिल बाबेल व अन्य मौजूद थे। बिछड़ी पंचायत के सिहाड़ा, धोरी खेड़ा व चंगेड़ी स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच खीर वितरित हुई। गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य एनएस राठौड़ ने कार्यक्रम का आगाज किया। मिरण्डा सीनियर सेकण्डरी स्कूल में प्रबंध निदेशक दिलीपसिंह यादव ने कार्यक्रम का आगाज किया। एमडीएस सीनियर सेकण्डरी स्कूल प्रतापनगर की दोनों शाखाओं में ट्रस्टी रमेशचन्द्र सोमानी , पुष्पा सोमानी , निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी व प्राचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी ने दीप प्रज्जवलित किया। आलोक स्कूल में मां सरस्वती को आरती कर निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत की उपस्थिति में भोग धराया गया।





No comments:
Post a Comment