Breaking News
recent

शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उड़ाए नोट, हरीश रावत का बेटा था अतिथि

देहरादून। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का हिंदुस्तान में मजाक भी बनाया जा रहा है। एक तरफ तो जवानों की शहादत के बाद पूरा देश आक्रोश में हैं और पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस देश के नेताओं ने शहादत का मजाक बनाया है।

हरीश रावत का बेटा था अतिथि

- मामला उत्तराखंड के रुड़की का है, जहां कांग्रेसी नेताओं ने एक श्रद्धांजलि सभा में जमकर नोटों की बारिश की। हैरानी वाली बात तो ये है कि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत मुख्त अतिथि के तौर पर थे। कांग्रेसी कार्यकर्ता गायकों पर और वीरेंद्र रावत पर नोटों की बारिश कर रहे थे और हरीश रावत के बेटे हंस रहे थे।

 

- इस घटना को शहीदों और उनके परिजनों के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता गायकों पर और हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत पर नोट उड़ा रहे हैं।

- शुक्रवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.।यह 56 इंच के सीने वाले शेर को जगाने का प्रयास था। प्रधानमंत्री को इस हमले का बदला लेना चाहिए।

- बता दें कि पुलवामा हमले के बाद ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले शहीदों के अंतिम संस्कार के दौरान कई नेताओं को हंसते हुए या पिर अपमानजनक व्यवहार करते हुए देखा गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.