Breaking News
recent

जरख का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

खिरनी. कस्बे के निकट पूरा-जोलन्दा के खेतों में पिछले दो दिनों से जरख के घूमने की सूचना मिली। इससे ग्रामीणों में भय फैल गया। खेतों पर फसल की रखवाली के लिए भी जाने में किसान डर रहे थे। गुरुवार को सुबह दस बजे एक किसान ने सरसों के खेत में जरख को देखा तो उसने लोगों को बताया। इस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना की। सूचना पर सुबह 11 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची। वन विभाग के भूपेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जरख को बेहोश कर रणथंभौर के जंगलों में छोड़ दिया। इस दौरान वन विभाग के राजवीर सिंह, अतुल गुर्जर, लक्ष्मीकांत जैमन, केदार प्रसाद मौजूद रहे।


आईएचएस कॉलोनी में गोवंश के काटे कान, लोगों में रोष मानटाउन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
सवाईमाधोपुर. बजरिया स्थित आईएचएस कॉलोनी में बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने गौवंश (बिजार) के कान काटलिए।गुरुवार सुबह जाग होने पर लोगों को घटना का पता चला तो लोग आक्रोशित हो गए।उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में उन्होंने मानटाउन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मुकेशचंद शर्मा ने लोगों से समझाइश कर गौवंश का पशुु चिकित्सालय में उपचार कर गौशाला में पहुंचाया। इस संबंध में थानाधिकारी शर्माने अज्ञात लोगों के खिलाफ गौवंश का कान काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस जांच में जुटी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.