Breaking News
recent

मेहाड़ा जाटूवास व तातीजा में बनेगे स्टेडियम

 

मेहाड़ा जाटूवास व तातीजा में बनेगे स्टेडियम
फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
खेतड़ी. नवयुवक मण्डल मेहाड़ा जाटूवास के तत्वावधान में खेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जयपुर व जोधपुर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें जोधपुर ने जीत दर्ज की। समापन समारोह में खेतड़ी विधायक व पूर्व मंत्री डा.जितेन्द्र सिंह मुख्यअतिथि थे। इस अवसर पर डा. सिंह ने कहा कि आज नवयुवक मण्डल मेहाड़ा जाटूवास साधुवाद का पात्र है जब सभी युवा क्रिकेट की ओर दौड़ रहे है तथा नवयुवक मण्डल हमारे पारम्परिक खेल फुटबाल की प्रतियोगिताए करवा रहा है। उन्होने मेहाड़ा जाटूवास में खेल मैदान के विकास के लिए 10 लाख रुपए विधायक कोष से देने की घोषणा की। इस अवसर पर डा.सिंह ने कहा कि खेतड़ी तहसील समस्त पर ग्राम पंचायतों में छात्रों के खेलों के लिए खेल मैदान विकसित किए जाएगे तथा मेहाड़ा जाटूवास व तातीजा में स्टेडियम बनवाए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता सुभाषचन्द्र जाट ने की। समारोह में महेन्द्र सिंह बिजारणिया, निरंजनलाल चौधरी, गोकुलचन्द सैनी, मदनलाल गुर्जर, चुन्नीलाल चनेजा, जगदीश डूडी, बलराम शर्मा, सरजीत स्वामी, राजेश कुमार, होशियार सिंह, सरपंच विजय कुमार विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत शर्मा ने किया। नवयुवक मण्डल अध्यक्ष कर्मवीर ने बताया कि अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को नगद राशि व ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर पैरा ओल्मिपिक में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी संदीप चौधरी का मुख्यअतिथि डा.जितेन्द्र सिंह ने माला पहना कर व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
राज्य स्तरीय रगबी प्रशिक्षण शुरू
झुंझुनूं. रगबी फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आठ से दस फरवरी तक हैदराबाद (तेलंगाना) में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय सब जूनियर रगबी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए राजस्थान टीम के लिए राज्य स्तरीय कैंप झुंझुनूं के योगी स्टेडियम में शुरू हुआ। सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलने वाले इस कैंप में खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय रगबी प्रशिक्षक तरुणसिंहपंवार, रविसिंह शेखावत प्रशिक्षण दे रहे हैं। कैंप का शुभारंभ खेल अधिकारी राजेश ओला, सुभाष योगी, जिला कुश्ती संघ के सचिव उम्मेदसिंह झाझडिय़ा व शीशराम बुडानियां ने किया। राजस्थान की टीम छह फरवरी को संगीता योगी के साथ रवाना होगी।
नीमकाथाना विजेता
पचलंगी. इलाके के पापड़ा की ढाणी जीताजी वाला में महावीर प्रसाद बड़सरा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने किया। अतिथियों ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।इस मौके पर प्रधान सविता खरबास, मुक्ति लाल सैनी काटलीपुरा पंचायत समिति सदस्य मनिता सोनी, लाल चन्द बड़सरा, मदरसा सदर शौकीन खान पचलंगी, राजपाल बड़सरा पापड़ा शीश राम मीणा, गिरधारी लाल बड़सरा आदि मौजूद थे। उद्घाटन मैच नीमकाथाना व चक जोधपुरा के बीच खेला गया। जिसमें नीमकाथाना की टीम सात विकेट से विजय रही।

 

jhunjhunu sports news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.