Breaking News
recent

कश्मीर में तैनात शेखावाटी का जवान देवेंद्र सिंह शेखावत का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सीकर.

कश्मीर के अनंतनाग में तैनात मऊ निवासी सीआरपीएफ की 90 वीं बटालियन के हैड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शेखावत की दिल्ली में प्रशिक्षण के दौरान निधन हो गया। छोटे भाई हेमेंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही देवेंद्र सिंह दिल्ली सीआरपीएफ मुख्यालय एक महीने के लिए प्रशिक्षण पर गए थे। पांच दिन पहले देवेंद्र मुख्यालय से आउट पास लेकर अजमेर परिवार से मिलने एक रात के लिए आए थे। देवेंद्र प्रशिक्षण के बाद छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अजमेर आने वाले थे। बच्चों की जिद पर दो दिन दिल्ली घुमाने का प्लान बनाया। नौ फरवरी को ट्रेन का टिकिट तैयार कर पत्नी रीना कंवर, बेटी वंशिका व बेटा हर्षवर्धन को दिल्ली बुला लिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि देवेंद्र सिंह खाना खाने के बाद प्रशिक्षण पर जाने वाले ही थे अचानक बेसुध हो गए। उपचार के दौरान देवेन्द्र सिंह की मौत हो गई। देवेंद्र सिंह सीआरपीएफ में वर्ष 2002 में भर्ती हुए थे।


पूरे परिवार का सेना से रिश्ता
देवेन्द्र के पूरे परिवार का सेना से रिश्ता है। देवेंद्र के पिता भोपाल सिंह सीआरपीएफ से रिटायर्ड है। बड़ा भाई जितेंद्र सिंह सीआरपीएफ में कमांडो है। छोटा भाई हेमेंद्र सिंह निजी व्यवसाय करते है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.