Breaking News
recent

किसने लिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बताई राह पर चलने का संकल्प



चित्तौडग़ढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय सहित जिले में भरे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत की उपस्थिति में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। इस दौरान जिला संगठन महामंत्री करण सिंह सांखला, जिला प्रवक्ता अहसान पठान, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जयराम नेम्नानी, रमेश दशोरा, सचिव जीतू कीर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की व कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। रोशन बैरवा ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई कार्यकर्ता द्वारा गांधीजी की पुण्यतिथी पर छात्र छात्राओं को गांधीजी के विचार व उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह चुण्डावत, महेन्द्रसिंह जाट, नगर अध्यक्ष वैभव मल्हौत्रा, नगर उपाध्यक्ष रेणु देवडा, छात्र संघ महासचिव ललिता रेगर आदि ने अपने विचार रखे।
शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौर द्वारा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी की छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्पण किया गया तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। तत्पश्चात् अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौर ने नशा एवं धूम्रपान नहीं करने की उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।पंचायत समिति चित्तौडगढ में विकास अधिकारी धनसिंह राटौड़ सहित समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रख उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ब्लॉक साक्षरता समन्वयक योगेश भोजवानी, सहायक अभियंता भरत व्यास, पंचायत प्रसार अधिकारी रूपलाल पालीवाल, खूबचंद खटीक, गुलाम नबी, वरिष्ठ लिपिक कुसुम चतुर्वेदी, प्रदीप दशोरा, पवन पंचोली सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। श्री कालिका ज्ञान केन्द्र मा.विद्यालय प्रातपनगर के प्रधानाचार्य ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
शहीदों को किया नमन, देशभक्ति के लगे नारे
सन्त पॉल सीनियर सैकडंरी स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। आरंभ में फॉदर जॉन बोस्को, शिक्षक रमेश दामा, सुभाष तिवारी, मैथ्यू वर्गीस, जोसी थॉमस ने गांधीजी की तस्वीर पर पुष्पंाजलि अर्पित की। विद्यालय में दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गाँधी सहित समस्त शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। शिक्षिका नमिता वढ़ेरा व बिन्सी एम थॉमस के निर्देशन में बच्चों द्वारा महात्मा गांधी के जीवन दर्शन एवं स्वदेशी आंदोलन पर आधारित लघु नाटिका का सफल मंचन किया गया।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.