जैसलमेर/पोकरण. गुजरात के राजकोट स्थित वीरानी डेफ एंड डम्ब स्कूल के 100 मूकबधिर छात्र छात्रओं ने परमाणु नगरी पोकरण पहुंचकर यहां के फोर्ट सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया। परमाणु परीक्षण पर बनी फिल्म देखकर इन बच्चों के मन में पोकरण की धरती को देखने की तमन्ना हुई, जो पूरी हो गई। पोकरण के फोर्ट को देखने के बाद परमाणु परीक्षण की जानकारी लेकर ये बच्चे अभिभूत हो गए तथा यहां के इतिहास की जानकारी लेकर जिज्ञासा को शांत किया। इन बच्चों को विद्यालय की ओर से 29 जनवरी से आगामी 10 फरवरी तक भारत भ्रमण करवाया जा रहा है। कक्षा चार से 10वीं तक के 51 छात्र व 49 छात्राओं के इस समूह में करीब 20 शिक्षकों को भी साथ रखा गया है तथा बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उनके खाने पीने की व्यवस्था भी बसों में ही की गई है। विद्यालय के प्राचार्य कश्यपभाई पंचैली ने बताया कि ये मूक बधिर बच्चे हाथ के इशारों के अलावा हाव भाव से अच्छी तरह से आपस में एक दूसरे की बात को समझ सकते हैं। विद्यालय में अध्ययन के दौरान इन्हें कम्प्यूटर, स्क्रीन प्रिंटिंग, मेहन्दी कला, ब्यूटी पार्लर, सिलाइ, इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता। ये विद्यार्थी वन्देमातरम् पर रोचक कार्यक्रम भी पेश कर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। विद्यालय की ओर से इन बच्चों को जोधपुर, रामदेवरा, अमृतसर, वाघा बोर्डर, जम्मु कश्मीर, वैष्णोदेवी के दर्शन करने के बाद भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचकर संसद भवन व राजभवन का भ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को भारत भ्रमण करवाने के लिए विद्यालय की ओर से दो माह तक दानदाताओं से संपर्क किया गया तथा 10 लाख रुपए की राशि एकत्र की गई। पोकरण पहुंचने पर इन मूकबधिर बच्चों का पंडित अजय व्यास सहित कस्बेवासियों ने स्वागत किया। पोकरण के फोर्ट को देखने के बाद परमाणु परीक्षण की जानकारी लेकर ये बच्चे अभिभूत हो गए तथा यहां के इतिहास की जानकारी लेकर जिज्ञासा को शांत किया।





No comments:
Post a Comment