Breaking News
recent

इस वृद्ध शक्स ने किया ऐसा काम, खबर पढक़र सब हैरान

पलसाना. गोरधनपुरा रोड स्थित मकान से पांच दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे वारदात में काम ली गई पिकअप सहित चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
सहायक उपनिरीक्षक रिछपालसिंह निठारवाल ने बताया कि इस संबंध में पलसाना निवासी जगदीश प्रसाद मीणा ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया गया था कि गोरधनपुरा रोड स्थित उसके मकान के पास बने बाड़े से 28 जनवरी की रात कोई लोहे के टिन व एंगल चुराकर घर के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी में डाल रहा था। आवाज सुनकर जगदीश व उसका बेटा राकेश जाग गए। जाग होने से बदमाश गाड़ी लेकर भाग गए, लेकिन जगदीश ने गाड़ी के नम्बर देख लिए। पुलिस ने गाड़ी के नम्बरों के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान झुंझुनूं के खेतड़ी थाना इलाके के बडाऊ निवासी नबील के रूप में की। नबील विदेश रहता है, लेकिन उसकी गाड़ी को झाडोल चिड़ावा निवासी अयूब पुत्र वाहिद अली चलाता है। पुलिस चालक अयूब को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है।आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। अयूब के खिलाफ मारपीट के मामले भी दर्ज है।
लुटेरा गिरफ्तार
पाटन. इलाके के ढाणी बिंदाला तन टोडा से लूट के मामले में 9 माह से फ रार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि ढाणी बिंदाला तन टोडा निवासी चौथमल यादव ने 7 अप्रेल 2018 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी खान पर था तभी रैला निवासी अशोक गुर्जर जीप लेकर आया तथा उसकी जेब से सात हजार रुपए निकाल लिए। अशोक ने चौथमल को खान चलाने की एवज में प्रतिमाह बीस हजार रुपए रंगदारी देने की भी मांग की। आरोपित मामला दर्ज होने के बाद से फ रार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अशोक को कोटपूतली से गिरफ्तार कर लिया। अशोक के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी तथा मारपीट के 8 मामले दर्ज हैं। जिनमें चालान पेश हो चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपित से अन्य कई मामले खुलने की संभावना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.