Breaking News
recent

घर से भागे नाबालिग युवक- युवती पुलिस को एक गांव के कमरे में मिले

पुलिस ने किया बरामद
श्रीगंगानगर. शहर के एक मोहल्ले से भागे नाबालिग युवक व युवती को रविवार शाम को महिला थाना पुलिस ने शहर के समीप एक गांव में बने कमरे में ढूंढ निकाला। पुलिस दोनों को बरामद कर ले आई लेकिन युवती परिजनों के साथ नहीं गई। इसके चलते उसे आश्रम में भेज दिया गया। नाबालिग को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान कराए जाएंगे और कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि एक फरवरी को शहर के एक मोहल्ले से एक नाबालिग युवक व युवती घर से लापता हो गए। परिजनों ने तलाश के बाद युवती को भगा ले जाने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर सर्विसलांस पर लगाए और रविवार शाम को उनको ढूंढ निकाला। शहर के समीप एक गांव में दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया था। जिसमें रह रहे थे। पुलिस दोनों को बरामद कर ले आई। पुलिस ने युवक व युवती दोनों के परिजनों में आपस में जान पहचान है और वे दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए दोनों साथ चले गए। नाबालिग के परिजनों के साथ नहीं जाने पर उसे आश्रम में भेज दिया गया है। युवती को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान कराए जाएंगे और कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.