Breaking News
recent

पूरे थाने को सस्पेंड कराने अड़े लोग, मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

 

अजमेर.

गेगल थाने के बुबानी गांव में एक युवक जंगल में पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका मिला। युवक के शव जंगल में लटका मिलने से आसपास के गांव में सनसनीफेल गई। आक्रोषित ग्रामीणों ने पहले पुलिस के देरी से पहुंचने पर पथराव किया। फिर आलाधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस पर युवक को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने गेगल थाने के निलंबन की मांग करते हुए घटनास्थल पर धरना दे दिया।

आग की तरह फैली बात...
जानकारी अनुगार गेगल थाने के बुबानी गांव निवासी सेठू रावत पुत्र हरजी सिंह रावत गेगल-बुबानी मार्ग में जंगल में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना फेलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने सूचना गेगल थाना पुलिस को दे दी लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची।

पुलिस पर किया पथराव
पुलिस की जीप आते ही ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को उल्टे पैर लौटना पड़ा। सूचना पर पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पन्नालाल पुलिस जाप्ते के साथ पहुंच समझाइश की। ग्रामीणों ने सेठू का घटनास्थल पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, गेगल थाने को निलंबित करने और मामले की उच्च स्तर पर जांच की मांग की।

किया पुलिस थाने में प्रताडि़त

विधायक सुरेशसिंह रावत ने बताया कि गेगल थाना पुलिस पर सेठू रावत को 5-6 दिन तक पुलिस हिरासत में रखकर प्रताडि़त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेठू की मौत पुलिस अभिरक्षा में हुई लेकिन उसको आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने मामले में गेगल थानाप्रभारी समेत पूरे थाने को निलंबित करने की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.