Breaking News
recent

घर में घुसकर रिवॉल्वर की नोंक पर कर गए ऐसा काम, बेटा पहुंचा तो देखकर रह गया हैरान

अजमेर/पुष्कर।

पुष्कर के निकटवर्ती गनाहेड़ा गांव में आज मंगलवार को सुबह दिनदहाड़े करीब 10:00 बजे दो अज्ञात युवकों ने रिवाल्वर की नोक पर घर मे घुसकर लूट कर डाली। पीडि़त युवक के अनुसार दोनों अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए तथा उन्होंने एक विष्णु चौधरी नामक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। संयोग से घटना करने के दौरान विष्णु चौधरी का बेटा राजेश मौके पर आ गया। उसको मुख्य दरवाजे का ताला खुला देकर शंका हुई। वह अंदर घुसा तो एक युवक ने राजेश की कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। मामला बढऩे पर राजेश की वृद्ध मां ने रिवॉल्वर तान रहे युवक को धक्का दे दिया तथा जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर होने से दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए।

जानकारी मिलने के साथ ही पुष्कर थाना प्रभारी हेमेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे तथा पास की होटल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के मौके पर आने तथा मोटरसाइकिल खड़ी कर घर में घुसने के फुटेज भी मिले हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी और घटना के चश्मदीद पीडि़त राजेश चौधरी ने बताया कि दोनों युवकों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी से सोने के आभूषण चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है जांच के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.