बहरावण्डाखुर्द. रणथम्भौर फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को कस्बे के एक निजी विद्यालय में वन एवं वन्यजीवों पर आधारित बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे सहित क्षेत्र के 11 निजी एवं राजकीय विद्यालयों के करीब 600 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी प्रकाश चंद चौधरी, विशिष्ट अतिथि लटूरलाल सैनी पूर्व सरपंच, मुरारी लाल वैष्णव, देव सेना जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, सुमेर सिंह शेखावत, रामस्वरूप चौधरी थे। मेले में पर्यावरण पर आधारित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, नाटक, कविता, रामरसिया, गीत आदि की प्रस्तुतियां दी।
सभी विद्यालयों के चयनित छात्र छात्राओं के बीच पर्यावरण आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजय सिंह चौधरी प्रथम रहे। संस्था के समन्वयक हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि मेले में वन्यजीवों के चित्रों एवं जानवरों की प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के वेदप्रकाश शर्मा, धर्मसिंह गुर्जर, गोरधन बैरागी, शंकर लाल शर्मा, प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद सैनी, अरविंद जैन, श्याम सिंह मेरोठा आदि उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment