Breaking News
recent

गुर्जर आरक्षण: जयपुर-अहमदाबाद हाइवे को किया जाम, लगी वाहनों की कतारें

अजमेर.

गुर्जर समाज ने रविवार को नारेली स्थित देवनारायण मंदिर में पंचायत बुलाकर आरक्षण आंदोलन पर चर्चा की। समाज के लोगों ने दो घंटे जयपुर अहमदाबार राष्ट्रीय राजमार्ग जाम लगा दिया। यहां दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।

देवनारायण पंचायत में हुए फैसले के बाद गुर्जर समाज तत्काल जयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचा। यहां लोग लाठी-भाटे लेकर राजमार्ग पर बैठ गए। राजमार्ग जाम होते हुए बसें, ट्रक, ट्रेक्टर, कार और अन्य वाहनों की कतारें लग गई। खबर लिखे जाने तक गुर्जर समाज के लोग मौके पर डटे हुए हैं।

क्यों नहीं मिल रहा आरक्षण
पंचायत में समाज के वक्ताओं ने कहा कि गुर्जर समाज पिछले एक दशक से ज्यादा समय से आरक्षण की मांग कर रहा है। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टियों की सरकारे रही। लेकिन समाज की आरक्षण की मांग पूरी नहीं हुई। वक्ताओं ने आह्वान किया कि युवाओं के भविष्य के लिए समाज को आर-पार की लड़ाई लडऩी होगी। पंचायत के दौरान जब भाजपा ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस नेता नहीं करें राजनीति
समाज के एक व्यक्ति ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेता समाज की जाजम से किसी भी तरह की राजनीति नहीं करें। केवल समाज के हित की बात करें। इसके बाद समाज की संघर्ष समिति के लोगों ने बड़ा फैसला लिया।

इस दौरान नौरत गुर्जर, महावीर खटाना, नाथू बजाड़, ओमप्रकाश भढाना, सूरज करन, भगवान पोसवाल, हरचंद पटेल, मोती प्रधान, नारायण फामड़ा, नंदकिशोर गुर्जर, मोनू भढाना, विष्णु गुर्जर, हरचंद पटेल, सावरलाल रामपुरा, शंकर गुर्जर, रमेश गुर्जर, भगवान खटाना, शिवप्रकाश, गिरधारी गुर्जर, संग्राम गुर्जर, सागर खटाना, शिवराज कालस, जयदीप गुर्जर, अजय पंचोली, भंवर फौजी, गोविंद डुमाड़ा, हर्शल भढाना, रामकरन सोरठ, रतन गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, गोविंद गुर्जर, गोपाल गुर्जर, राजेश भढाना,नारायण गुर्जर सहित अन्य उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.