Breaking News
recent

जैश के निशाने पर राजस्थान बॉर्डर, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट!

श्रीगंगानगर।

खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि कश्मीर से ध्यान बंटाने के लिए आतंकी राजस्थान बॉर्डर (Rajasthan Border) से घुसपैठ कर बड़ी वारदात कर सकते हैं। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (Jaish e Mohammad) के सरगना अजहर मसूद (Azhar Masood) की आतंक फैक्ट्री अनूपगढ़ कस्बे से करीब 150 किलोमीटर दूर है। जैश के आतंकी पहले भी इस क्षेत्र से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं। भारत की जवाबी कार्रवाई और जैश की ओर से बड़ा हमला करने की साजिश का खुलासा होने पर इस अंदेशे को बल मिला है।


आतंकी संगठन के ठिकाने सरहद के नजदीक
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के ठीक सामने जैश ए मोहम्मद का हैडक्वार्टर है। आतंकी सरगना अजहर मसूद भी वहीं की पैदाइश है। जामा-ए-मस्जिद सुभानाल्लाह और मदरसातुल साबिर सहित उसके कई ठिकाने हैं, जहां आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता है। मसूद का एक ठिकाना तो बहावलपुर में तैनात पाकिस्तानी सेना की 31वीं कोर के हैडक्वार्टर से कुछ ही दूरी पर है। आतंकी अनूपगढ़ या इसके आसपास किसी और जगह से भारत में घुसपैठ कर आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके पीछे उनका मकसद भारत सरकार और कश्मीर में आतंकियों के सफाए का अभियान चला रहे सुरक्षा बलों का ध्यान बंटाना हो सकता है ।

 

पहले भी घुसपैठ
वर्ष 2000 में लश्कर के दो आतंकी भारतीय सीमा में घुस गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 24 सितम्बर 2006 को 3 आतंकी अनूपगढ़ क्षेत्र की शेरपुरा सीमा चौकी के इलाके से भारत की सीमा में घुसे। बीएसएफ जवानों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में तीनों ढेर हो गए। दो माह बाद खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला कि तीनों आतंकी जैश ए मोहम्मद के थे और उन्हें सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन, सुपर थर्मल पावर स्टेशन और बीकानेर का नाल स्थित एयरफोर्स स्टेशन सहित बीकानेर के ही एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल को उड़ाने का टारगेट मिला था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.