बूंदी/नैनवां.
एसबीसी को पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग के लिए आठ फरवरी से गुर्जर समाज आरपार की लड़ाई शुरु कर देगा। आन्दोलन की शुरुआत सवाईमाधोपुर जिले के मलारना स्टेशन से होगी। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला ने शुक्रवार को नैनवां में आयोजित गुर्जर महापंचायत में इसकी घोषणा की। बैसला द्वारा आन्दोलन की तिथि की घोषणा करते ही महापंचायत में कर्नल तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है के नारे गूंज उठे।
बैसला ने साफ शब्दों में कहा कि जब सवर्ण समाज को दस प्रतिशत आरक्षण देने में कानून आडे नही आया तो फिर एसबीसी के लिए हम क्यों आन्दोलन नही करे? आरक्षण हमारा हक है। इस हक के लिए रेले राकेंगे, सड़के जाम करेंगे। इससे जनता को काई परेशानी आएगी तो उसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। सरकार के पास आठ फरवरी तक का समय है। आठ फरवरी तक पांच प्रतिशत आरक्षण नही दिया तो आठ फरवरी को मलारना स्टेशन पर होने वाली महापंचायत आन्दोलन में बदल जाएगी। बैसला ने महापंचायत से कहा कि आप मेरे हाथ मजबूत करो मैं तुम्हे आरक्षण दिलाकर रहूंगा। समाज के नौ जवानों के उदास व निराश चेहरों के लिए आरक्षण दिलाने का काम कर रहे है। इन चेहरों पर खुशी लाने के लिए जान फूंक रहे हैं। लेकिन नेता व प्रशासन आन्दोलन को कुचलने का प्रयास कर रहे है। उनको भी देख लिया जाएगा। इसके लिए राजस्थान जाम करना पड़े तो जाम करेंगे।
नही होगी टेबल वार्ता
बैसला ने कहा कि अब टैबल पर कोई बात नही होगी। जहां पर समाज आन्दोलन के लिए बैठेगा वही पर टेबल लगेगी और वही पर बात होगी। बात पांच प्रतिशत आरक्षण देने की ही होगी समाज के नेताओं ने समाज को हैण्डपम्पों के अलावा कुछ नही दिया। जबकि हमारे पिछले आन्दोलनों से राजस्थान मे समाज को बच्चों की शिक्षा के लिए 26 आवासीय विद्यालय मिले। बच्चों के लिए शिक्षा व रोजगार की योजनाएं मिली। जो हमारी देखभाल करेंगे हम उनकी देखभाल करेंगे।
राजस्थान जाम की भी तैयारी
महापंचायत में आरक्षण संघर्ष समिति के महामंत्री शैलेन्द्र गुर्जर ने कहा कि पांच प्रतिशत आरक्षण नही मिला तो समाज अबकी बार भी मरने को तैयार हैं। राजस्थान जाम की भी तैयारी चल रही है। गुर्जरों के वोटों के समर्थन से कांग्रेस ने सरकार तो बना ली अब मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट व राज्यमंत्री अशोक चांदना का भी भी कर्तव्य बनता है कि वे समाज को पांच प्रतिशत आरक्षण दिलाए। महापंचायत को आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भूरा भक्त, मनफूल तुंगड़, लक्ष्मीनारायण तुंगी, मुकेश कसाना, रविप्रकाश गुर्जर, विजय बैसला, बहादुरसिंह गुर्जर, बूंदी जिला आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण पोसवाल, गुर्जर उत्थान समिति के तहसील अध्यक्ष शोजीलाल चेची ने भी सम्बोधित किया।





No comments:
Post a Comment