गुढ़ाचन्द्रजी. तिमावा गांव में चल रहे ६ दिवसीय दंगल में चौथे दिन बुधवार को गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर धार्मिक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। दंगल में हजारों लोग मौजूद रहे। दंगल में महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने शिरकत की। आयोजन समिति द्वारा उनका माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से संस्कृति जीवित रहती है। डैंंडान पार्टी के मेडिय़ा भीखाराम मीणा ने शनि देव व कलयुग की कथा प्रस्तुत की। आमका जाहिरा पार्टी के मेडिया कमलराम मीणा ने कर्मावती व तिमावा की पार्टी के मेडिया ने राजा मोरध्वज की कथा सुनाई। मुंडरी पार्टी के मेडिया ने अर्जुन का मान भंग करने का प्रसंग सुनाया। धार्मिक प्रस्तुतियां सुन श्रोता
झूम उठे। मंच संचालन राजेन्द्र मीणा ने किया। इस अवसर पर रामस्वरुप लाहपुरा, कल्याण प्रसाद कैमा, सोमराज, भीम राज मीणा, सोमा नंाद मौजूद रहे। दंगल सुनने के लिए घाटोली, ठोडी, आमलीपुरा, धौलेटा, मोहनपुरा, नांद, धवान, गोरड़ा आदि गांवों से हजारों लोग मौजूद रहे।
पद दंगल आज से
तिमावा में गुरुवार से दो दिवसीय पद दंगल शुरू होगा। इसमें लालारामपुरा, शेखपुरा, डेडान की पार्टी पद प्रस्तुत करेगी। पद दंगल के साथ ८ फरवरी को कार्यक्रम का समापन होगा।
रचनाएं सुन हुए विभोर
गोठरा. सपोटरा क्षेत्र के बूकना गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में हुए कन्हैया दंगल में बुधवार को गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
आयोजन कमेटी के घनश्याम पटेल, छुट्टन पटेल, फूलजी शर्मा, हरकेश पटेल आदि ने बताया दंगल में डिबस्या, अमारा-भांवरा, बरौली की गायन पार्टियों ने भाग लिया। जिसमें डिबस्या ने महाभारत पुराण की कथा, अमारा-भांवरा ने नरसी का भात की कथा तथा बरौली की पार्टी ने अभिमन्यु चरित्र की कथा सुनाइ।
इस दौरान बूकना थड के मुकन्दा लाल मीना, लक्ष्मीचन्द मीना, प्रेमराज मीना, दिलराज मीना, परसराम मीना, राधेश्याम मीना, बृजलाल मीना, गिर्राज मेडिया, रामोतार, कमल मीना, रामगिलास मीना, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
(निज संवाददाता)





No comments:
Post a Comment