फतेहपुर. क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा नहीं होने से परेशान ग्रामीणों का गुरुवार को सब्र टूट गया। पुलिस की कार्यशैली से परेशान ग्रामीण गुरुवार को सदर थाने पर पहुंच गए व थाने पर प्रदर्शन कर घेराव किया।
समझाइस करने आये एसएचओ पर ग्रामीण भडक़ गए व खरी खोटी सुनाने लगे। ग्रामीणों ने एसएचओ से कहा कि आप जैसे अयोग्य अफ सर हो गए तभी इलाके में यह स्थिति हैं। इसके बाद एक बारगी मामला बिगड़ गया व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शाम को एएसपी डॉ तेजपाल सिंह सदर थाने पंहुचे व ग्रामीणों के प्रतिनिधिमण्डल से वार्ता की। वार्ता होने पर करीब छह घंटे बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। जानकारी के अनुसार रिंणाउ गांव में 17 जनवरी को एक मकान में चोरी हुई थी, इसके बाद कई गांवों में करीबन आधा दर्जन चोरियां हो गई।
पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई। रिंणाउ गांव में हुई चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की ग्रामीणों ने पहले मांग की थी, 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके विरोध में गुरुवार को रिंणाउ सहित कई गांवों के ग्रामीण महिलाएं व पुरूष सदर थाने पहुंचे व जमकर नारेबाजी की। समझाइस के लिए डिप्टी गोवर्धनलाल मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से समझाइस की। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। दोपहर को सदर थानाधिकारी करणी सिंह थाने पर आएं तो ग्रामीण गुस्सा हो गए। ग्रामीणों ने थानाधिकारी को खरी खरी सुनाई। समझाइस के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर कई आरोप लगाएं। ग्रामीणों ने कहा कि थानाधिकारी सिर्फ शराब की दुकानों से बंदी लेते है, जबकि क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। शाम को एएसपी डॉ तेजपाल सिंह कोबरा टीम व महिला जवानों के साथ थाने आएं व ग्रामीणों के प्रतिनिधिमण्डल से वार्ता की। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि 15 फरवरी तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह 16 फरवरी से दुबारा धरना देंगे। वार्ता होने के बाद विधायक हाकम अली भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता गोवर्धन सिंह ठेकेदार, माकपा नेता रामप्रसाद जांगिड़, एडवोकेट मामराज जाखड़, पंचायत समिति सदस्य विकास भास्कर, धर्मेन्द सिनसिनवार, हेमेन्द्र महला, महेन्द्र बीरड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
इन मांगों पर बनी सहमति
एएसपी से वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने रात्रि में गश्त बढ़ाने, चोरियां खोलने हेतु थाने पर अच्छा स्टाफ लगाने, पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने, थाने में साइबर सेल स्थापित करने, सीएलजी का पुनर्गठन करने, सीएलजी की बैठक प्रत्येक माह बुलाने की मांग रखी। एएसपी डॉ तेजपाल सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीण धरने से चले गए।
थाने में घुसी महिलाएं, जमकर फूटा आक्रोश
सदर थाने पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश था। धरने के दौरान महिलाएं थाने के अंदर भी चली गई व जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं रही।





No comments:
Post a Comment