सरूपगंज. करीब पांच माह पूर्व सरूपगंज में एक व्यापारी से ठगी की वारदात को अंजाम देने में उपयोग आने वाली कार को लेकर शुक्रवार को उसी व्यापारी के पास पहुंचे ईरान के सैलानियों के दस्तावेजों की पुलिस को जांच करनी पड़ी। पासपोर्ट, वीजा एवं कार के कागजात सही पाए जाने पर इन लोगों को रवाना कर दिया। दरअसल, 30 सितम्बर 2018 को गांव में एक व्यापारी को बातों में उलझा कर 42 हजार रुपए ठग लिए थे। आज शुक्रवार को उसी व्यापारी की दुकान के बाहर कार आकर रुकी व उसमें सवार एक महिला व तीन पुरुषों ने दुकान में आकर पानी की बोतल खरीदने की बात की। दुकानदार ने पानी की बोतल नहीं होने की बात कह कर वापस भेज दिया। हुबहू कार व हुलिये के व्यक्ति होने पर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास कार को रुकवाकर इरान देश के नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की। पासपोर्ट, वीजा एवं कार के कागजात सही मिलने जाने पर इन लोगों को रवाना कर दिया। थाना प्रभारी हरिओम मीणा ने बताया कि ईरान के तीन व्यक्ति व एक महिला के पासपोर्ट, वीजा एवं कार के कागजात सही मिले। कार के मालिक से भी बातचीत कर संतुष्ट होने पर कार को रवाना कर दिया गया।





No comments:
Post a Comment