मलारनाडूंगर.धरना स्थल पर कई महिलाएं छोटे बच्चों के साथ आईं। एक महिला ने अपने एक साल के बच्चे को कर्नल बैंसला की गोद में सौंपते हुए समाज के हित में बच्चे का भी योगदान देने की बात कही। इस पर कर्नल ने बच्चे को आंदोलन की लड़ाई का सबसे छोटा सिपाही बताया। समाज के लोगों के भरोसे व त्याग के लिए शुक्रिया अदा किया।
सरकार लोगों को भड़का रही है
मलारनाडूंगर. मकसूदनपुरा के निकट ट्रेक पर आंदोलन के दौरान दोपहर करीब दो बजे समाज के बंधुओं को संबोधित करते हुए कर्नल बैंसला ने कहा कि सरकार आरक्षण मुद्दे पर समाज की मांग की सुनवाई करने की बजाय लोगों को भड़का रही है। उन्होंने धौलपुर में पुलिस द्वारा किए गए हवाई फायर की निंदा की और कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से समाज के लोग उत्तेजित हो सकते हैं और कोई बड़ी घटना घट सकती है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने समाज के लोगों से भी शांतिपूर्ण आंदोलन करने का आह्वान किया।





No comments:
Post a Comment