Breaking News
recent

एनीमिया से बचाव के दिए सुझाव, एनीमिया कारण-निवारण विषय पर व्याख्यान

करौली. यहां राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मंगलवार को एनिमिया कारण व निवारण विषय पर आयोजित व्याख्यान में एनीमिया के लक्षण और एनीमिया से बचाव की जानकारी दी गई।

इस मौके पर मुख्य वक्ता होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि महिलाओं में एनीमिया सामान्य तौर पर पाई जाने वाली आम बीमारी है, जिसका उन्हें पता ही नहीं चल पाता। उन्होंने एनीमिया की पहचान के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी।

साथ ही इससे बचाव के लिए किस प्रकार से खान-पान में सुधार करके या चिकित्सकीय परामर्श से उस बीमारी से निजात पाया जा सकता है, के बारे में बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य लक्ष्मीचन्द मीना ने कहा कि छात्राओं को नियमित होमोग्लोबिन की जांच कराते रहना चाहिए, जिससे स्वस्थ्य बेटी, स्वस्थ्य समाज तथा स्वस्थ्य देश की कल्पना की जा सके।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. लीना शर्मा ने बताया कि इस दौरान 68 छात्राओं के हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच की गई, जिसमें कई छात्राओं का हीमोग्लोबिन कम पाया गया।

बेटियों को सिखा रहे आत्मरक्षा के गुर
करौली. यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। विद्यालय में कांस्टेबल राजरानी चतुर्वेदी व पार्वती चतुर्वेदी द्वारा करीब 100 छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य चन्द्रेश गोयल ने बताया कि 5 फरवरी से शुरू हुए इस शिविर का समापन 20 फरवरी को होगा।

पदयात्रा से माहौल हुआ धर्ममय
करौली. गुढ़ाचन्द्रजी क्षेत्र के मोहनपुरा गांव से घटवासन देवी की आठवीं पदयात्रा मंगलवार को रवाना हुई। इस दौरान गूंजे जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया।

पदयात्रा को घमण्डी पटेल, हजारी पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ग्रामीण बलवीर मीना ने बताया कि पदयात्रा सीतारामजी मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए गुढ़ाचन्द्रजी स्थित घटवासन देवी के दरबार में पहुंची।

जहां श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच देवी मां के दर्शन किए। साथ ही ध्वज अर्पण किया। इसके बाद भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजलाल मीना, श्यामलाल पटेल आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.