Breaking News
recent

शेखावाटी के इस जिले में देंगे पीएम नरेन्द्र मोदी पुलवामा की घटना का जवाब

झुंझुनूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को चूरू में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सभा की तैयारियों को लेकर चूरू विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़ बुधवार को झुंझुनूं पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अकेले झुंझुनूं जिले से 25 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य दिया है।

इस मौके पर उन्होंने बसों सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की।बैठक में सांसद संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, विधायक सुभाष पूनिया व नरेन्द्र खीचड़, नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत, प्रधान गिरधारी लाल, डॉ. राजेश बाबल, विश्वम्भर पूनिया आदि उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुझाव पेटिका में सुझाव लिखकर डाले।


जांच अधिकारी बदलने की मांग
झुंझुनूं. थाना मुकुन्दगढ़ में दर्ज एक मामले में पीडि़त पक्ष की ओर से बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की है।पीडि़त वार्ड दो मुकुन्दगढ़ निवासी दिलवार हुसैन ने बताया कि करीब एक माह पहले कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की।

मारपीट में गंभीर पिता समसुदीन की इलाज के दौरान मौत हो गई।आरोप है कि जांच अधिकारी ने राजीनामे का दबाव बनाते हुए कमजोर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिसकर्मियों पर मामला रफा-दफा करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।

सीएलजी की बैठक
मंड्रेला. थाने में थानाधिकारी बुद्धिप्रकाश की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में हेलमेट का महत्व भी बताया गया।इस मौके बनवारीलाल मेघवाल, प्यारेलाल बोला, जनार्दन जोशी, संजय राइका, अयुब सोलंकी, लुकमान चायल, उमेश भार्गव, मुलचंद शर्मा, पूर्णसिंह गोदारा, सुनील भार्गव आदि मौजूद थे।


आर्थिक सहायता की मांग
पचलंगी. झड़ाया नगर में ढाणी कुड़ी निवासी मृतक श्रीराम पालीवाल के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए बुधवार को रिटायर्ड सूबेदार मेजर बनवारीलाल सैनी सुरपुरा व अन्य ने कलक्टर को पत्र लिखकर परिवार की सहायता की मांग की है। झड़ाया नगर के मृतक श्रीराम उर्फ आकाश सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.