मलारना डूंगर. आंदोलन के दौरान रविवार को रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में गुर्जर समाज की महिलाएं भी मौजूद रहीं। महिलाओं ने गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंत तक साथ देने का भरोसा जताते हुए कहा कि उनके लोग पिछले 14 सालों से समाज के आरक्षण के लिए लड़ाई कर रहे हैं। इस बारी आर या पार का संघर्ष होगा। बिना आरक्षण लिए ट्रैक से नहीं हटेंगे। अगर किसी कारण मर्द बीच में ही मांग पूरी होने से पहले ट्रैक को खाली करने का सोचा तो भी अब महिलाएं पीछे नहीं हटेंगी।
कुशालीदर्रा में जाम लगाने का किया निर्णय
खण्डार. गुर्जर आंदोलन के लिए रविवार को टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे पर स्थित कुशालीदर्रा तिराए पर जाम लगाने की लिए कस्बा खंडार में दिनभर बात होती रही। जैसे ही इसके बारे में पुलिसकर्मियों को पता चला तो उनके हाथ पैर फूल गए। वहीं गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को बैठक में निर्णय किया कि सोमवार दोपहर बाद जाम लगाया जाएगा। इससे प्रशासन में हलचल मची हुई है।





No comments:
Post a Comment