साहवा. तारानगर विधान सभा क्षेत्र के लोगों के साथ विकास व समस्या समाधान के नाम पर हमेशा अन्याय हुआ है लेकिन अब नहीं होगा। मैं हर वाजिब समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाऊंगा। यह बात विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने साहवा में कही। वे गुरुवार को साहवा की लमोरिया धर्मशाला में खींवनाथ भाटी की अध्यक्षता में आयोजित समस्या सुनवाई एवं मतदाता आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोगों ने साहवा की गन्दे पानी की निकासी, साहवा के रकबे को सिंचाई के लिए स्वीकृत करवाने व साहवा की गैर आबादी में बसे घरों की भूमि को आबादी में परिवर्तन करवाने सहित अनेक मांगों के लिए ग्रामीणों ने बुड़ानिया को ज्ञापन सौंपा। जयदेव सहारण ने समस्याएं बताते हुए समाधान की मांग की। बुडानिया ने कहा कि मुझे पता है कि आप सब की मांगे बिलकुल वाजिब हैं, मगर इन्हे समाधान की दृष्टि से समझन, विभाग व अधिकारियों को समझाने में मुझे थोड़ा समय लगेगा। कार्यक्रम में साहबराम सहारण, डा. रणधीरसिंह ढाका, जयदेव सहारण, भानीराम, जयचन्द शर्मा, संजय सिहाग आदि ने विचार व्यक्त क.रते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। पुष्कर दत्त इन्दौरिया, कृष्ण सहारण तारानगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जयपाल धुवां, सुरेन्द्र सहारण, भगतसिंह भाकर, श्रवण गडाना, संजय कस्वां, सुनील सैनी, अफजल, मनीराम आदि साथ थे। कृष्णलाल बोहरा, रोहिताश सैनी, मुंशीराम पिलानिया, एमपी सैनी, च्यानणमल खाती आदि कार्यकर्ताओं ने मेहमानों का स्वागत किया। संचालन अनवर हमीद कुरैशी ने किया। जयदेव सहारण ने इस कार्यक्रम को बिना किसी सूचना के जल्दबाजी में रखने व विधायक द्वारा टेलीफोन नहीं उठाने की बात कही। बुडानिया ने सहारण को सच्ची बात रखने वाला कार्यकर्ता बताया।





No comments:
Post a Comment