Breaking News
recent

आधी रात अक्षय कुमार के घर पहुंचा उनका ये पागल फैन, कर रहा था ये काम और अचानक...

बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar के घर में छुपकर प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह शख्स हरियाणा का रहने वाला है। इसका नाम है- अंकित गोस्वामी। अंकित एक्टर अक्षय कुमार का बहुत बड़ा Fan है। इसी कारण वह उनसे मिलने की चाह में मुंबई आया।

 

akshay-kumar-fan-arrested-for-entering-in-his-house-without-permission

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब कोई फैन इस तरह बॉलीवुड सितारों के घर में घुसने की कोशिश कर रहा हो, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस कई घंटों उनके घर के बाहर खड़े रहते हैं।

 

akshay-kumar-fan

बताया जा रहा है कि अक्षय के इस फैन ने गूगल के जरिए अभिनेता का पता ढूंढा। सोमवार को देर रात जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तो सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी से बातचीत पर पता चला कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

akshay-kumar-movies

इस शख्स की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है। उस पर अनाधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.