Breaking News
recent

रात्रि चौपाल : पेयजल को लेकर कलक्टर के सामने हंगामा


नीमकाथाना. गणेश्वर गांव गावड़ी में शुक्रवार को जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जमकर हंगामा किया।
ग्रामीणों का कहना था कि हमे ये ही नहीं पता की गांव में पानी की सप्लाई खोलता कौन है। कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से अधिकारियों को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस चौकी,पीएससी हॉस्पिटल सहित अन्य मांगों को लेकर भी कलक्टर के सामने मांग रखी। इससे पूर्व पंचायत की ओर से विधायक सुरेश मोदी,जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल का स्वागत किया गया। चौपाल में सरपंच श्रवण सैनी,उपखंड अधिकारी नरेश सिंह तंवर,तहसीलदार रेखा यादव,विकास अधिकारी रेखा रानी सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा गांव में अतिक्रमण होने की भी ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करवाई। कलक्टर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाकर जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
सडक़ पर गंदा पानी, नालियों का अभाव
खाचरियावास. कस्बे के मुख्य बस स्टैंड स्थित परिवहन मंत्री आवास के पास पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरो सिंह शेखावत के द्वारा बनवाए गए शिव मंदिर के सामने मुख्य सडक़ मार्ग पर कई दिनों से नाली निर्माण नहीं होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं सहित राहगीर परेशान हैं। नालियों के अभाव में कस्बे का गंदा पानी सडक़ों पर फैल रहा है एवं सडक़ पर भरे पानी से सडक़ मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। नाली निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व गांव के अंदर आने वाला मुख्य सडक़ मार्ग सकरा होने पर आसपास के खेत मालिकों ने स्वेच्छा से सडक़ के दोनों तरफ 15 फीट तक कच्ची दीवार हटाकर ग्राम पंचायत को जगह उपलब्ध कराई थी इस जगह में नाली व सडक़ निर्माण होना था लेकिन 2 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी रास्ता दुरुस्तीकरण का कार्य नहीं हुआ और ना ही नाली निर्माण करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने आमजन की सुविधा के लिए मुख्य सडक़ मार्ग पर अभी तक कार्य नहीं करवाया गया। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही नाली निर्माण व सडक़ के दोनों तरफ रास्ता दुरुस्ती करण का कार्य करवाया जाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.