पिड़ावा. सोयत कलां मार्ग स्थित वद्र्धमान शिक्षक महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ हुई। पहले दिन जिले के सभी राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त माध्यमिक और उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सीडीईओ डीपीसी ममता दाधीच और महाविद्यालय डायरेक्टर रेणु जैन में की।
सीडीईओ डीपीसी दाधीच ने कार्यक्रम में भाग ले रहे संस्था प्रधानों को बताया कि गत वर्षों पहले शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान का 28 वां स्थान था जो कि वर्तमान में अब राजस्थान का शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। जिसके बाद मोहनलाल जाट ने शाला दर्पण पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए सभी संस्था प्रधानों को विद्यालय की समस्त जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने संस्था प्रधानों को छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की छात्रवृत्ति रुकने के दो कारण हैं। पहला कारण बच्चे का बैंक अकाउंट नंबर सही नहीं होना, दूसरा कारण आधार कार्ड का भामाशाह कार्ड से लिंक नहीं होना। सभी संस्था प्रधान बच्चों का सही बैंक अकाउंट नंबर पोर्टल पर अपडेट करें।
संचालन प्रधानाचार्य और कार्यक्रम संयोजक नागेश जैन ने किया। कार्यक्रम के सूत्रधार संजय जैन प्रेमी रहे। इस दौरान दिगंबर जैन सोशल गु्रप अध्यक्ष राकेश जैन प्रेमी सहित अन्य सदस्यों ने अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन लगभग 300 विद्यालय के संस्था प्रधानों ने वाक्पीठ में भाग लिया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रविंद्र शर्मा, सहायक निर्देशक हेमंत शर्मा, एडीईओ रवि वशिष्ठ, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी, रमसा एडीपीसी मोहनलाल जाट, रमसा एपीसी प्रेमचंद सोनी, अकलेरा एबीईओ स्वरूप सिंह, सुनेल एबीईओ निर्मला मेहरा, लोकेश जैन, लखन भावसर, अजय जैन, शैलेंद्र जैन, कालू पूरी, कमलेश जैन आदि मोजूद रहे।





No comments:
Post a Comment