दो गुट भिड़े, फायरिंग, बाजार बंद
-निहालगंज थाना इलाके के ओडेला रोड की घटना
-वारदात के बाद फरार हुए आरोपित
धौलपुर. स्कूली बच्चों में कहासुनी के विवाद को लेकर ओडेला रोड पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान स्थानीय बाजार के लोग दुकानें बंद कर भाग निकले। पुलिस के मौके से पहुंचने से पहले दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाते हुए आरोपितों को चिन्हित करने के प्रयास शुरू कर दिए है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि पूर्व में दोनों पक्षों के मध्य विवाद में फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। वहीं, पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपितों को चिन्हित करने के प्रयास शुरू कर दिए है।
स्थानीय लोगों ने बताया पिछले कुछ माह से ओडेला रोड स्थित एक छात्रावास और स्थानीय एक कॉलोनी के युवकों में स्कूली बच्चों में आपसी कहासुनी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों गुट शुक्रवार शाम को आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग करना शुरू कर दिया और दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग कर दी। मुख्य बाजार में घटित इस घटना के दौरान दुकानदार दुकानें बंद करके भाग निकले। करीब बीस मिनट तक दोनों पक्षों में फायरिंग व पथराव हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर निहालगंज थाना पहुंची, इस दौरान दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। पुलिस ने छात्रावास में रहने वाले दो छात्रों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। मामला शांत होने के बाद स्थानीय बाजार खोला गया।
ओडेला रोड पर चर्चाओं का बाजार
घटना के बाद ओडेला रोड पर जगह-जगह घटना को लेकर चर्चाएं होती है। इस दौरान वारदात की चर्चाएं तो कर रहे थे, लेकिन मामले के आरोपितों के बारे में जानकारी देने से कतरा रहे थे। पूछताछ में लोगों ने बताया क्षेत्र में दोनों पक्षों का विवाद पहले से चल रहा है। आए दिन यह लोग आमने-सामने हो जाते है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता है।
आरोपित चिन्हित करने में जुटी पुलिस
निहालगंज थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वारदात के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। छात्रावास की तलाशी के दौरान यहां दो छात्र मिले, जिनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद घटनाक्रम की पुष्टी कर ली गई है, अभी तक कोई भी आरोपित चिन्हित नहीं हो सका है। आरोपितों को चिन्हित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। जल्द आरोपितों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएंगा।





No comments:
Post a Comment