Breaking News
recent

कोटा बोला अब और नहीं...' खून का बदला खून से लो '

 

कोटा. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से शहरवासी आक्रोशित है। शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। वहीं आतंकियों व उनको पनाह देने वाले पाकिस्तान को चेताया। शनिवार को भी आयोजन होंगे।
वानर सेना की ओर से गोदावरी धाम पर शनिवार को सुबह 9 बजे से विजय महामंत्र का जाप किया जाएगा। वानर सेना के अध्यक्ष गजेन्द्र भार्गव ने बताया कि शहीदों को नमन कर घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की जाएगी।

विश्व हिन्दू परिषद महानगर विहिप द्वारा जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर शुक्रवार को दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रचार प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस मौके पर ज्ञापन देकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गई। परिषद के धनराज गुर्जर, सुधीर ताम्बी, विष्णु प्रकाश मित्तल, राजेन्द्र जैन, हौसला प्रसाद शुक्ला आदि मौजूद रहे।


आर्य समाज की ओर से आयोजित सभा में प्रधान अर्जुनदेव चड्ढा ने कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ युद्ध है। पाकिस्तान को अब आतंकी देश घोषित कर देना चाहिए। इस अवसर पर बिरधीचन्द शास्त्री, प्रेमनाथ कौशल, ओमप्रकाश तापडिय़ा समेत कईं लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम स्थगित

पंजाबी जनसेवा समिति की ओर से शुक्रवार को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। समिति अध्यक्ष दर्शन पिपलानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शनिवार रात्रि को लाला लाजपतराय भवन में होने वाली भजन संध्या और सहभोज कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय किया गया। सचिव सागर पिपलानी ने बताया कि सभा के बाद तलाव की पाल से शहीद समारक तक रैली निकाली गई।


रखा मौन, जलाई कैंडल

रामपुरा व्यापार समिति की ओर से पीपल के पेड़ के नीचे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि अब देश के दुश्मनों को जवाब देने की जरूरत है। महामंत्री रामलाल नागर, कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पीस मिशन सोसायटी के राष्ट्रीय संयोजक मौलाना फज्लेहक ने पाकिस्तान को आतंकवाद का घिनोना रूप बताया। प्रदेश अध्यक्ष नियाज अहमद निक्कू, महासचिव अरविंद भारद्वाज आदि मौजूद रहे। चंबल होस्टल एसोसिएशन ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कैंडल मार्च भी निकाला गया। ऐसासिएशन के मनीष समदानी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्रोसरोड मार्केट व्यापार संघ ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्ष सलीम खान ने इस मौके पर कहा कि दुख के इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। चंबल पार विकास मोर्चा की ओर से कुन्हाड़ी स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शहर जिला कांग्रेस महासचिव अनूप कुमार अन्नू ने बताया कि दो मिनट का मौन भी रखा गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.