बालघाट. समीपवर्ती नांगलशेरपुर में ग्राम सेवा सहकारी समिति नांगल शेरपुर के कार्यालय पर गुरुवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन हुआ। कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार मीणा ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
समिति व्यवस्थापक गजराज मीणा ने बताया कि 50 किसानों को 16 लाख 50 हजार रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद किसान खुश नजर आए। शिविर में किसान रामफल मीणा, रूपंती देवी, रामनिवास मीना, गुमान मीना, कमलराम मीणा मनसुखा शर्मा, कल्याण प्रसाद शर्मा मौजूद रहे।
सौंपे प्रमाण पत्र
सपोटरा. ग्राम सेवा सहकारी समिति मशावता में ऋण माफी शिविर लगाया गया। व्यवस्थापक रमेशचंद मीना ने बताया कि गुरुवार को २० किसानों को ७.४२ लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान किसानों को ऋण माफी योजना की जानकारी भी दी गई। बैंक संचालक शंकरलाल मीना, अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीना, ऋण पर्यवेक्षक रामकेश बैरवा एवं नारौली डांग जीएसएस के व्यवस्थापक अशोक कुमार मीना मौजूद रहे।
(निज संवाददाता)





No comments:
Post a Comment