Breaking News
recent

भूखण्ड बेचने के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, कई लोग झांसे में आकर गंवा बैठे अपनी जमापूंजी..

चंदनसिंह देवड़ा/उदयपुर . सत्यम् शिवम् सुंदरम् सोसायटी बनाकर लुभावने विज्ञापनों के जरिये लोगों से भूखण्ड बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के वांछित श्वेतांक पुत्र शिवराम जोशी को अंबामाता थाना पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंबामाता और गोवद्र्धनविलास थाने के टॉप-10 वांछितों में शामिल था।

थानाधिकारी चेनाराम पचार ने बताया कि 2 वर्ष से आरोपी वांछित चल रहा था। श्वेतांक ने सुखाडिय़ा सर्कल पर एक कॉम्पलेक्स में ऑफिस खोला था। यहां पर कर्मचारियों को आकर्षक वेतन देकर वह लोगों को प्रोपर्टी में इंवेस्ट करने के लिए लुभाता था। कई लोगों को उसने निवेश डबल करने का भी झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए थे। अंबामाता में ही 6 प्रकरण दर्ज हैं।

फर्जी सिम ले रहा था काम में

आरोपी सूरत के एक फ्लेट में छिपकर फरारी काट रहा था। उसने खुद ममेरे भाई एवं पत्नी को फर्जी सिम दिला रखी थी जिससे बात होती रही और वे पकड़ में नहीं आए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सूरत से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अंबामाता एवं गोवद्र्धन विलास थाने में चेक अनादरण के 20 प्रकरण दर्ज हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.