Breaking News
recent

अब रात में भी स्वच्छ होंगे बाजार, सलूम्बर के बाजारों में व्यवस्था शुरू...

सलूम्बर. रात्रि में सलूम्बर कस्बे को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सलूम्बर अब बदलावों की ओर बढ़ रहा है। शहर के चार प्रमुख बाजारों में अब रात में भी सफाई शुरू करवाई गई। सलूम्बर नगर पालिका चेयरमैन राजेश्वरी शर्मा की उपस्थिति में गुरुवार रात को सफाई व्यवस्था प्रारम्भ हुई। गौरतलब है कि इन व्यस्त बाजारों में रात होते-होते काफी गंदगी फैल जाती है। ऐसे में एक राउंड सफाई होने पर हालात बेहतर होंगे।

ऐसे बनाई योजना
लिंक रोड, बाइपास रोड, बस स्टैंड और हॉस्पिटल रोड व्यस्त बाजार है। यहां पूरे दिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही के चलते गंदगी फैलती है। रात 9 बजे के आसपास बंद होने वाले बाजारों में सुबह झाड़़ू लगने के पहले तक बुरे हाल रहते हैं। शर्मा के मुताबिक इसके लिए सलूम्बर नगर पालिका ने नया प्लान तैयार किया। इसके तहत वर्तमान में पुरुष कर्मचारियों को इन चारों बाजारों में रात में सफाई करने के लिए रोटेशन से लगाया जाएगा ।

 

READ MORE : उदयपुर फिर हुआ शर्मसार, झील में मिला कन्या भ्रूण, मामला दर्ज...


ये कर्मचारी रात 9-11 बजे की शिफ्ट में काम करेंगे। इनका एरिया बांट दिया गया है। हल्के के सफाई अधिकारी इनके कामों पर नजर रख रहे हैं। रात्रि में ही कचरा संग्रहण के लिए ऑटो रिक्शा भी चलेगा। नाइट शिफ्ट में आने वाले कर्मचारियों को अगले दिन का अवकाश रहेगा। इसी प्रकार अन्य कार्ययोजना रहेगी।

एैसे मिलेगी सफलता
पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि इस स्कीम को अगले कुछ महीनों में पूरे शहर के बड़े बाजारों जैसे सर्राफा बाजार, होली चौक, गांधी चौक और सूरजपोल रोड में भी लागू किया जाएगा। शहर को साफ रखने में यह अहम कदम साबित होगा। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार रात को सलूम्बर बाईपास रोड, बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड की सफाई से किया गया । इस अभियान में व्यापार मंडल के साथ बैठक कर सहयोग मांगा जाएगा ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.