सवाई माधोपुर: दोपहर 12 बजे मकसूदनपुरा अंडरपास पर पुरुषों के साथ ही कच्चे रास्ते से महिलाओं का झुंड भी गीत गाते हुए ट्रेक पर पहुुंच गया। हाथों में डंडे लेकर महिलाएं शाम तक बैठी रही। इनका कहना है कि सरकार उन्हें आरक्षण दें नहीं तो पुरुषों के साथ पटरियों पर जमी रहेंगी। श्यामोली की तरफ से भी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बैठ कर महिलाएं ट्रेक की तरफ आ गई।
सोमवार को हो सकता है कुशालीदर्रा जाम
छाण. गुर्जर आंदोलन के चलते दिल्ली मुम्बई रेलवे ट्रैक पर जाम के बाद कुशालीदर्रा में चक्काजाम की तैयारी है। शनिवार को कस्बे में दोपहर गुर्जर समाज की बैठक होने व जाम की अफवाह ने जोर पकड़ लिया। कुशालीदर्रा जाम आशंका के चलते पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। जबकि आसपास के गांवों के गुर्जर युवा शनिवार देर रात कस्बे में स्थित बालाजी मंदिर पर एकत्रित हुए व कुशालीदर्रा जाम करने पर चर्चा की गई। रविवार को शादी का सावा होने से रविवार को गुर्जर बाहुल्य गांवों का दौरा करने का निर्णय कर सोमवार को कुशालीदर्रा जाम करने पर चर्चा की गई।
रेलवे स्टेशन पर दूध की किल्लत
मलारनाडूंगर. रेलवे स्टेशन पर स्टॉल संचालक आम तौर पर इंद्रगढ़-कोटा व महावीर जी की ओर से ट्रेनों से दूध मंगाते हैं, लेकिन दूध के व्यवसाय से जुड़े अधिकतर लोग गुर्जर समाज के होने के कारण टे्रनों में शनिवार को दूध नहीं आ सका। वहीं रेलवे की ओर से कोटा-आगरा पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया। इससे भी स्टॉल संचालकों की परेशानी बढ़ी। स्टॉल संचालक अशोक कुमार,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भगवानदास ने बताया कि ट्रेनों से दूध नहीं आने के कारण स्थानीय स्तर पर ही दूध का प्रबंध किया गया। लोगों ने बताया कि आंदोलन के चलते बिक्री में करीब 40 प्रतिशत तक कमी आई। राह ताकते रहे स्टॉल संचालकसवाईमाधोपुर. आम तौर पर यात्रियों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला सवाईमाधोपुर का रेलवे स्टेशन शनिवार को सूना नजर आया।





No comments:
Post a Comment