Breaking News
recent

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की क्रियान्विति को लेकर वीडियो कॉन्फेसिंग हुई

मोदी सरकार कृषक सम्मान निधि से किसानों पर डालेगी डोरे- आचार संहिता से पहले किसानों के खाते में पहली किस्त के दो हजार रुपए दिए जाएंगे- केन्द्र किसानों को हर साल देगा छह हजार रुपए
कोटा। भाजपा की राजस्थान समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब किसानों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले किसानों के खातों में दो हजार रुपए नकद जमा करवा लुभाने का जतन किया जाएगा। केन्द्र सरकार हर साल किसानों के खातों में कुल छह हजार रुपए की राशि जमा करवाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि (पीएम.किसान) की प्रदेश में क्रियान्विति का जिम्मा सहकरिता विभाग को सौंपा गया है। क्योंकि केन्द्रीय सहकारी बैंकों के पास किसानों का सम्पूर्ण डाटा उपलब्ध है। इस योजना की क्रियान्विति को लेकर सहकारिता विभाग व सहकारी बैंकों के शीर्ष स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। जल्द ही इसकी गाइड लाइन जारी की जाएगी।

--

दो हैक्टेयर के किसान लाभान्वित होंगे

दो हैक्टेयर तक की जमीन रखने वाले सभी किसान परिवारों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, जो साल में तीन किश्तों में दी जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम.किसान) नामक यह योजना एक दिसंबर 2018 से प्रभावी होगी। इसमें किसान परिवारों को 31 मार्च 2019 तक खत्म होने वाली चार महीनों की अवधि का भुगतान 2000 रुपए किया जाएगा।

--

किसानों की बल्ले-बल्ले

--

आधार कार्ड से लिंक होंगे खाते

केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के भुगतान की कार्य योजना के तहत किसानों को इस योजना की राशि सीधे खातों में जमा होगी। इसके लिए किसानों को अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाकर इसकी सूचना केन्द्रीय सहकारी बैंकों को देनी होगी। इसके लिए केन्द्र सरकार की ओर से पोटर्ल तैयार किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से ही किसानों को पूरी जानकारी मिल सकेगी।

--

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की क्रियान्विति को लेकर वीडियो कॉन्फेसिंग हुई है। इस योजना की जल्द क्रियान्विति के निर्देश दिए हैं। कितने किसान लाभान्वित होंगे, इसके आंकड़े शीघ्र तैयार किए जाएंगे। दो हैक्टेयर जमीन के सभी किसानों का सालाना छह हजार रुपए तीन किश्तों में दिए जाएंगे। बीएस गिल, संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कोटा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.