झुंझुनूं. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में कार्रवाई करते हुए भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करने पर जिले भर में जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। वहीं शहीद स्मारक में युवाओं ने आतिशबाजी की। इसी प्रकार चूना चौक में भी युवाओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
भारतीय सैनिकों की ओर से पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की खुशी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर मनाई।कार्यकर्ताओं ने चूरू से लौटने के बाद भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की। दीप प्रज्जवलित किए गए।
पीओके में की गई एयर स्ट्राइक पर झुंझुनूं के युवाओं में जोश और खुशी की लहर है। शहीद स्मारक में युवाओं ने अतिशबाजी कर जश्न मनाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत जिंदाबाद के नारे लगाए।
बुहाना. भारतीय वायुसेना की तरफ से बालाकोट में जैश के कंट्रोल रूम पर एयर स्ट्राइक करने से समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे पुलवामा के अंवतीपुरा में जवानों पर किए गए कायरनामा हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
बगड़. कस्बे के चौराहा बस स्टेंड पर लोगों ने डीजे के साथ जश्न मनाकर पटाखे फोड़े तथा मिठाईयां बांटी। बीएल चौक व मुख्य बाजार में व्यापारियों ने पटाखें फोड़कर जश्न मनाया।
नवलगढ़. कस्बे में लोगों ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कस्बे में नानसा गेटके पास लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस मौके पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। घूमचक्कर के पास व्यापारियों व लोगों ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं व लोगों ने आतिशबाजी की। गांव बाय में भी लोगों ने जश्न मनाया। भाजयुमो की ओर से मुख्य बाजार में आतिशबाजी की गई।
प्रगतिशील युवा मंच नवलगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बावड़ी गेट मुख्य चौक में आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसी तरह घूमचक्कर के पास स्थित पतंजलि चिकित्सालय में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
मुकुंदगढ़. पाकिस्तान के पीओके में भारतीय वायु सेना की ओर से एयर स्ट्राइक करने पर मंडी इलाके के गणपति मार्केट में मंगलवार को दुकानदारों व अन्य लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। उधर, एयर स्ट्राइक के बाद कस्बे में जश्न का माहौल रहा। जगह- जगह लोगों ने आतिशबाजी की और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।





No comments:
Post a Comment