सवाईमाधोपुर। पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे समाज के आंदोलन की आग सड़कों पर भी उतरने लगी है। पिछले 3 दिनों से मलारना डूंगर में रेलवे ट्रैक पर आंदोलन कर रहे गुर्जर समाज के लोगों ने शिवपुरी मेगा हाइवे पर सोमवार शाम को करीब 4.30 बजे कुशालीदर्रा के पास जाम लगा दिया। जाम के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे वाहन चालकों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बीमारों और महिलाओं को जाने दिया
जाम लगाने के बाद गुर्जर समाज के लोगों ने बीमार, दिव्यांगों को नहीं रोका और उन्हें जाने दिया। वहीं कुछ लोगों को पैदल भी दूरी तय करनी पड़ी।
समाज की पंचायत में किया निर्णय
जाम लगाने से पूर्व खंडार में गुर्जर समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें गुर्जर समाज के आसपास के करीब 8 4 गांवों के समाज बंधुओं ने भाग लिया। बैठक में चर्चा के बाद सर्वसमति से मेगा हाइवे पर जाम लगाने का निर्णय किया गया। इसके बाद शिवपुरी मेगा हाइवे पर कुशाली दर्रा के पास जाम लगा दिया।





No comments:
Post a Comment