Breaking News
recent

विद्यार्थी परिषद की बैठक

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। संचालन संगठन मंत्री कुलदीप तथा नगरमंत्री निर्मल धाकड़ ने किया। संगठन मंत्री ने बताया कि बैठक में भारत गौरव यात्रा पर चर्चा की गई। यात्रा शनिवार को सवाईमाधोपुर से कस्बे में पहुंचेगी। इस दौरान बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक में नगर सोशल मीडिया प्रमुख विवेक बैरवा, नगर कार्यालय मंत्री सचिन चौहान, छीतर जायसवाल आदि मौजूद रहे।


हरिकीर्तन व कन्हैया पद दंगल आज से
खण्डार. कस्बे के ग्राम गोठ बिहारी में भगवान शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर भगवान शिव की परिवार सहित गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। बाद में मुख्य मंदिर में भगवान शिव की षोडशोपचार पूजा कर स्थापना की गई। इस मौके पर रामप्रसाद, देवीलाल, हनुमान सरपंच, सीताराम, सुरेश माली पूर्व वार्डपंच, लड्डू लाल समेत गांव के सभी लोग उपस्थित थे।


चतुर्दशी स्नान व भंडारा कल
भगवतगढ़. आस्थाधाम श्रीअरनेश्वर महादेव मंदिर शिवकुंड धाम भगवतगढ़ पर चतुर्दशी का महास्नान रविवार को होगा। ट्रस्ट के मंत्री योगेश जैन ने बताया कि त्रयोदशी पर शनिवार को ग्रामीणों की ओर से रात्रि जागरण होगा। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क भंडारा लगाया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.