मल्लीनाथ छात्रावास का वार्षिकोत्सव
संघर्ष और ईमानदारी से निश्चित प्राप्त होता है लक्ष्य
बाड़मेर. रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल के अनुसार संस्कारों से विद्यार्थियों को आगे बढऩे की सीख मिलती है। इच्छा शक्ति के साथ हमेशा लक्ष्य तय कर आगे बढ़ते रहें। मेहनत कर जीवन में बहुत कुछ पा सकते हैं। श्री मल्लीनाथ छात्रावास में रविवार को वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि समाज की राजनीति में क्या भूमिका थी, और आज क्या है। यह चिंतन का विषय है।
पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल ने कहा कि अनुशासन, संयम व मर्यादा का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग होना चाहिए। साथ ही श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि पुस्तकों की खरीद में जाए, मोबाइल रिचार्ज में नही। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में बालिकाओं के लिए ऐसा छात्रावास बनना चाहिए। इसके लिए सभी आगे आएं।
पुलिस उप अधीक्षक गिरधरसिंह मुंगेरिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ईमानदारी व अनुशासन आवश्यक है। आइपीएस व आइएएस ज्यादातर सामान्य परिवार के बनते हैं। जितना बड़ा संघर्ष होगा, उससे ज्यादा आप खुद मजबूत होंगे। लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, घबराए कभी नहीं। उन्होंने युवाओं को कहा कि शिक्षा और पढ़ाई से जुड़ें। छात्रावास व्यवस्थापक कमलसिंह महेचा ने प्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए एक छोटा सा वृक्ष समाज की प्रतिभाओं के लिए हरसंभव तत्पर है। रावत त्रिभुवनङ्क्षसह ने आभार जताया। संचालन मांगूसिंह बिशाला ने किया।
प्र्रतिभाएं सम्मानित : छात्रावास में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता व उप विजेता सहित विभिन्न वर्गों के छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाली बालिकाओं को नकद पुरस्कार दिया गया।
समारोह में मूलसिंह भाटी, सांगसिंह लूणू, पहाड़सिंह चूली, अगरसिंह जैसिंधर, कैप्टन हीरसिंह भाटी, शेरसिंह भूरटिया, कमलसिंह राणीगांव, मगरसिंह खारा, बलवंतसिंह चौधरी, बलराम प्रजापत, कैलाश कोटडिय़ा, लालसिंह रामदेरिया, महावीरसिंह चूली, सरपंच हिन्दूसिंह तामलोर, सहित कई जने मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment