सीकर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा मतदाता जागरूक अभियान के तहत देश के युवा मतदाताओं को राष्ट्रवादी विचारधारा को वोट करने और नोटा को वोट नहीं करने के लिए भारत गौरव यात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों से संपर्क किया जाएगा। रथयात्रा का शुभारंभ का एबीवीपी के प्रांत मंत्री हुश्यार मीना व आरएसएस के विभाग प्रचारक विशाल कुमार ने किया। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश चौधरी, विभाग संगठन मंत्री भगवत सिंह, प्रांत सह मंत्री सुखबीर गढ़वाल, रामनिवास गुर्जर, जिला संयोजक जितेंद्र बाजिया, जिला सहसंयोजक त्रिभुवन सिंह, जिला महाविद्यालय प्रमुख विकास नेहरा, कला महाविद्यालय अध्यक्ष नीतिश बुरडक़, मनोज धानियां, मिलन भारतीय, देवेश मोयल, तेजकरण कुल्हरी आदि मौजूद रहे ।
इधर, हक के लिए संघर्ष
सीकर. पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों व संबोधकों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकाली।
इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष विजयसिंह तंवर ने बताया कि प्रांतव्यापी आह्वान पर रैली में जिला मुख्यालय पर जिलेभर के शिक्षकों व कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई।





No comments:
Post a Comment