सपोटरा. ग्राम पंचायत बापोती में सहकारी समिति की ओर से बुधवार को ऋण माफी शिविर का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक शिवजीलाल मीना ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति बापोती द्वारा २३ किसानों को ६.८० लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान ऋण पर्यवेक्षक रामकेश, मैनेजर रमेशचंद मीना आदि मौजूद रहे।
२० लाख रुपए
का ऋण माफ
टोडाभीम. उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मातासूला में बुधवार को लगे ऋण माफी शिविर में किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर प्रभारी चिरंजीलाल मीना एवं व्यवस्थापक राजेन्द्र व्यास ने बताया कि समिति में कुल 172 किसानों के लिए 6 2 लाख रुपए की राशि के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाने हैं। जिनमें से बुधवार को 50 किसानों को 20 लाख रुपए के ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान अध्यक्ष मदनलाल मीना, मातासूला सरपंच रेशमा बैरवा, जीएसएस अध्यक्ष हरिकिशन मीना, सहायक कर्मचारी रवि कुमार शर्मा, समिति सदस्य सियाराम मीना, विश्राम पटेल, प्रहलाद मीना, श्रीराम मीना, कुबेर मीना, झम्मनलाल जाटव, सीताराम मीना मौजूद रहे।
किसानों को सौंपे ऋण माफी प्रमाण-पत्र
पटोंदा. समीप के गांव खेड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति पर बुधवार को लगे शिविर में किसानों को ऋण माफी प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।
शिविर में ऋण पर्यवेक्षक गजानंद शर्मा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि सरकार की ऋण माफी योजना के तहत 497 किसानों का 111.6 0 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया है। शिविर में 222 कृषकों का 52.39 लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।





No comments:
Post a Comment