Breaking News
recent

झुंझुनूं के लाल शहीद श्योराम की अंतिम यात्रा रवाना, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

खेतड़ी(झुंझुनूं).
झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील के टीबा गांव का शहीद जवान श्योराम गुर्जर का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद की अंतिम यात्रा रवाना हो गई है। जैसे ही शहीद की पार्थिव देह उनके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। मां का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गर्भवती पत्नी और बहनें बार बार बेहोश हो रही है। शहीद के घर के बाहर ग्रामीण डटे हुए है। वहीं भारत माता के जयकारे व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी अंतिम यात्रा पहले कभी नहीं देखी। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा के पास पींगलाना में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हवलदार श्योराम शहीद हो गया था। वे 55 आरआर बटालियन में कार्यरत थे। अभी उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर में थी। सरपंच किरण ने बताया कि घर पर शहीद की मां सारली देवी व वीरांगना सुनीता व भाई रघुवीर घर पर है।

छोटा भाई भी सेना में
श्योराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इनसे छोटा रूपचन्द भी भारतीय सेना में हिसार में कार्यरत है। तीसरा छोटा भाई रघुवीर घर पर रह कर पढाई कर रहा है। इनके तीन वर्ष का पुत्र खुशांक है। शहीद के चार बहनें हैं इनमे झल्ली देवी, भरपाई देवी, सुलोचना व कृष्णा देवी है।

बचपन में ही उठ गया था पिता का साया
शहीद के भाई रूपचन्द ने बताया कि जब वे दूसरी-तीसरी कक्षा में थे। तभी पिता बालुराम गुर्जर का साया उठ गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.