-प्रमोद भटनागर
कुंवारिया. घर में गुप्त कैमरे में पत्नी के अवैध संबंधों की असलियत सामने आने पर पति ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर युवक की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी। यह खुलासा रिमांड पर चल रहे आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया।
थाना प्रभारी भगवानलाल मेघवाल ने बताया कि १९ जनवरी को साकरोदा निवासी किशनलाल पुत्र कालू गुर्जर की हत्या के मामले में रिमांड पर चल रहे साकरोदा निवासी नारायणलाल गुर्जर (३२) पुत्र मोहनलाल गुर्जर व टणका दिवेर निवासी तेजसिंह (३०) पुत्र नाथूसिंह रावणा राजपूत से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनकी निशानदेही से आटा फैक्ट्री व कुएं से लोहे के दो सरिये बरामद किए।
पुलिस पूछताछ में नारायण ने बताया कि आपत्तिजनक सूचना मिलने के बाद घर में गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए और वह मुंबई चला गया।
इंटरनेट के जरिये घर की हर गतिविधि उसे लाइव मोबाइल पर दिख रही थी। मृतक किशनलाल के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध की पोल खुल गई। इसलिए आरोपी की हत्या की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसे पश्चाताप है।
पत्नी से तलाक का सदमा, फंदे पर लटका युवक
रेलमगरा. पत्नी से तलाक होने से सदमे में आए युवक ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मेहन्दूरिया निवासी रतनलाल (27) पुत्र भैरूलाल जाट हैदराबाद में एमबीए कर रहा था। 26 जनवरी को गांव मेहन्दूरिया में ही रह रहा था और गुरुवार दोपहर घर पर कमरे में फांसी का फंदा लगा लटक गया। अनबन के चलते पत्नी नहीं आ रही थी और प्रकरण अदालत में विचाराधीन है। सामाजिक रुतर पर पति- पत्नी के बीच तलाकनामा लिख दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अब हर पहलू से जांच करेगी।





No comments:
Post a Comment