बाड़मेर में तैयार खादी को मेट्रो सिटी का मिलेगा बाजार
-खादी की ब्रिकी के लिए नहीं आएगी समस्या
-बहुद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन
-इलेक्ट्रिक चाक व न्यू माडल चरखों का वितरण
बाड़मेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी से हथियार के रूप में चरखा दिया था। आजादी के 72 साल भी चरखे की आज उतनी जरूरत है, जितनी आजादी से पहले थी। मौजूदा समय में चरखा कई परिवारों की आजीविका चला रहा है। खादी के साथ चरखे को मजबूत करने की दिशा में वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के बहुद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र के उद्घाटन एवं इलेक्ट्रिक चाक तथा न्यू माडल चरखा वितरण के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिल सके। इसके लिए खादी आयोग के माध्यम से चरखे वितरित किए गए हंै। खादी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी वजह से खादी की ग्रोथ 6.6 से बढ़कर 32 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि जब खादी को बढ़ावा मिलता है तो गांव में दूरदराज बैठे व्यक्तियों को काम मिलता है। इस बात की खुशी है कि जिन 100 महिलाओं को चरखे वितरित किए गए है, उनके परिवारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने आगामी दिनों में 500 एमएमसी ऊनी चरखे एवं 500 इलेक्ट्रिक चाक वितरित करवाने का भरोसा दिलाया।
हनी बॉक्स होंगे वितरित
आयोग के चेयरमैन ने घोषणा की कि बाड़मेर में जो भी खादी का उत्पादन होगा, उसे खादी ग्रामोद्योग भवन नई दिल्ली, कोलकाता तथा अन्य भवनों पर बिक्री के लिए भिजवा दिया जाएगा। इससे उत्पादित माल को बिक्री की समस्या नहीं होगी। आयोग की ओर से कुम्हार सशक्तिकरण योजना चलाई जा रही है। इन परिवारों को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए जा रहे हैं।
अनार व जीरा उत्पादकों को दिए जाएंगे हनी बॉक्स
गांधी ने सपना देखा था कि खादी के साथ-साथ ग्रामोद्योग का बढ़ावा हो। इसलिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग की तरफ से छोटे-छोटे गांवों में लूम, चाक और हनी मिशन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग का प्रयास है कि बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में जो किसान जीरा एवं अनार की खेती कर रहे हैं उनको हनी मिशन के तहत बी.बॉक्स दिए जाएंगे। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने कहा कि नई पीढी को कार्यक्रमों से जोडऩे तथा विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए बोर्ड को धन राशि दी जाए। मंडलीय निदेशक बद्रीलाल मीना ने बताया कि समारोह में 100 कतिनों को एनएमसी चरखे एवं 60 कुम्भकारों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया गया। इस दौरान नरेन्द्र जगेटिया समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment