Breaking News
recent

पुलवामा अटैक पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कहा कुछ ऐसा, सपने में भी नहीं सोचा होगा

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले की जिम्मेदारी आतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इस आतंकी संगठन को पाकिस्तान की सरपरस्ती हसिल है। इस वजह से पूरे देश में पाकिस्तान के प्रति काफी गुस्सा है। हमले के बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने भी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पाकिस्तानी एक्टर्स की तरफ से इस हमले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। सभी ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। लेकिन एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस मावरा होकेने की। मावरा ने पुलवामा हमले पर अपनी राय जाहिर की है। ज्ञातव्य है कि मावरा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

 

पुलवामा अटैक पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कहा कुछ ऐसा, सपने में भी नहीं सोचा होगा

दरअसल, मावरा ने रविवार को ट्विटर पर आस्क मावरा सेशन रखा था। इसमें फैंस उनसे सवाल पूछ रहे थे। सेशन के दौरान एक भारतीय यूजर ने मावरा से कहा,'पुलवामा हमले पर आपके विचार जानना चाहूंगा। मैं जानता हूं, आप जवाब नहीं देंगी, फिर भी। इसके जवाब में मावरा ने लिखा,'आपने मेरे जवाब देने से पहले ही सोच लिया कि मैं नहीं बोलूंगी, इसलिए सबसे पहले जजिंग बंद कीजिए। इंसानियत सबसे पहले आती है। जो भी जान गई हैं, वो एक इंसानी जान हैं। यह हृदय विदारक है। मैं सब्र और दुनिया के इस हिस्से में प्यार के लिए प्रार्थना करती हूं।' साथ ही मावरा ने कहा,'अगर कोई अपने जज्बात जाहिर नहीं कर रहा तो इसका मतलब यह नहीं कि उससे नफ़रत की कीजिए।'

 

पुलवामा अटैक पर इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कहा कुछ ऐसा, सपने में भी नहीं सोचा होगा

गौरतलब है कि मावरा ने फिल्म 'सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद मावरा की कुछ और बॉलीवुड फिल्मों के लिए बातचीत चल रही थी, लेकिन उरी अटैक के बाद दोनों देशों में आई तल्खी की वजह से उन्हें पाकिस्तान लौटना पड़ा था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.