Breaking News
recent

युवा जगाएं जोश नशा मुक्त हो देश


हिण्डौनसिटी. राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर्स संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को प्रभु पैलेस में नशा मुक्ति युवा जागृति सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएल मीणा तथा सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त विधि सलाहकार एमजी मीणा मुख्य वक्ता रहे। सेमिनार में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कि देश की कर्णाधार युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है।

उन्होंने कहा कि देश का विकास करना है तो पहले नशा मुक्त भारत बनाना होगा। इसके लिया युवाओं में नशा मुक्ति के लिए जोश जगाना होगा। उन्होंने संस्थान के कार्यकर्ताओं से आमजन के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे की बात कही। सक्षम के प्रांतीय सहसचिव सुनील सिंघल ने कहा कि करौली जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू की गई नशा मुक्ति की मुहिम में शहर के सभी संगठन जुड़ेंगे।

गायत्री परिवार के गुरु दयाल वर्मा, विकास महाजन, कृष्ण बिहारी पाठक ने नशा मुक्ति जागरुकता पर कविता पाठ किया। इस दौरान बिंदास डांस ग्रुप ने नशे के असर पर प्रस्तुति दी। इससे पूर्व राष्ट्रीय सचिव मोहनलाल जोशी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन वर्मा, डॉ बिजय गोयल, आनंद राज, नई मंडी थाना प्रभारी केसर सिंह, सदर थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह, यातायात प्रभारी ओमेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव सीके पवन भारद्वाज ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन किया।

स्काउट गाइड ट्रेनर जितेश दत्तात्रेय के नेतृत्व में रोवर्स स्काउट द्वारा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेमिनार में सेवा भारती, सक्षम, गायत्री परिवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जीवन ज्योति के पदाधिकारियों सहित शहर में महिला-पुरुष व युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट प्रधान ओपी मंगल ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.