मासलपुर/दौसा.
क्षेत्र के छैडक़ापुरा गांव में गुरुवार रात एक प्रेमी युवक ने प्रेमिका को जंगल में ले जाकर देशी कट्टे से गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी ने थाने पहुंच स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नरायणा गांव की पहाड़ी पर एक चट्टान के नीचे से बरामद कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए करौली ले गई। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतका छैंडकापुरा गांव निवासी रीना (30) पत्नी धारासिंह मीना है।
थाना प्रभारी श्रवण कुमार पाठक ने बताया कि छैंडक़ापुरा के शेरसिंह मीना ने अपनी प्रेमिका रीना को गांव के समीप के जंगल में बुला कर गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शुक्रवार तडक़े शेरसिंह मीना थाने पर पहुंचा। इस दौरान उसके हाथ में देशी कट्टा था। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका रीना को गांव के समीप के जंगल में बुला कर गोली मार कर हत्या कर दी है। उसके बताए स्थान से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में शेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की प्राथमिकी मृतका के जेठ सम्पत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। मृतका दो बच्चों की मां है। बच्चे अभी छोटे है। मां की मौत के बाद बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शेरसिंह ने स्नातक तक पढाई कर रखी है। उसने बताया कि रीना के साथ उसके कई सालों से प्रेम सम्बन्ध थे। कुछ दिन से उसकी सगाई के लिए लोग आ रहे थे। इस पर रीना शादी नहीं करने का दबाव बनाने लगी। वहीं भविष्य में नौकरी लगने के बाद वह आधी तनख्वाह देने की मांग भी कर रही थी। रीना उसे कई प्रकार की धमकियां देने लगी। रीना के दबाव के चलते वह वह तंग आ गया। जिस पर उसने उसे जंगल में ले जाकर हत्या कर दी।





No comments:
Post a Comment