Breaking News
recent

हिस्ट्रीशीटर ने एसओडी से कहा- कार्रवाई की तो जिंदा नहीं जाने दूंगा, कुचल दूंगा.. टीम के रवाना होते ही गाड़ी के मारी टक्कर

जालोर.
सायला थाना क्षेत्र के सिराणा गांव में सोमवार शाम को अवैध खनन को रुकवाने गए एसडीओ समेत अधिकारियों को खनन माफिया ने धमकाया ही नहीं, बल्कि कार्रवाई करने के बाद लौटने के दौरान एसडीओ की गाड़ी को टक्कर भी मार दी। इस सम्बन्ध में सायला एसडीओ रमेश कुमार सीरवी ने थाने में रिपोर्ट पेश की है। आरोपी की पहचान महेंद्रसिंह के रूप में हुई है। एसपी के अनुसार महेंद्रसिंह हिस्ट्रीशीटर है। इस पर पहले ही कई प्रकरण दर्ज है।

एसडीओ ने रिपोर्ट में बताया कि 18 फरवरी शाम को 5 बजे अधिकारियों के साथ सरकारी वाहन से सिराणा में एग्रो प्रोसिंग यूनिट के रूपांतरण को देखने गए थे। सिराणा में गोचर भूमि में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस को भी इत्तला दी। मौके पर अवैध खनन हो रहा था। श्रमिकों ने वहां महेंद्रसिंह को फोन पर बात करवाई तो उसने धमकी दी कि 'मेरे वाहनों को जब्त किया या कार्रवाई कि तो जिंदा नहीं जाने दूंगा, गाड़ी से कुचल दूंगा'।

अधिकारी और पुलिस जाब्ता जब्त वाहनों को लेकर रवाना हुए तो कुछ ही देर बाद एक जीप ने एसडीओ की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

कार्रवाई करेगी पुलिस
पहले स्तर पर यह मामला खनिज विभाग का है। विभाग कार्रवाई करती है तो पुलिस पूरा सहयोग करेगी। किसी भी तरह के माफियाओं को रोकने और कार्रवाई के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

- केशरसिंह शेखावत, एसपी, जालोर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.