Breaking News
recent

योग्यता किसी जाति, धर्म की गुलाम नहीं-मुरारी

दौसा. जिले की ग्राम पंचायत नांगल बैरसी के उच्च माध्यमिक विद्यालय बुधवार को विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह हुआ।मुख्य अतिथि विधायक मुरारीलाल मीणा ने बालकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग्यता किसी जाति, धर्म की गुलाम नहीं होती। इसके लिए ईमानदारी से मेहनत करनी होती है।


विधायक ने स्कूल की चारदीवारी को ऊंचा कराने, स्कूल गेट,बनवाने तथा विज्ञान विषय खोलने की घोषणा की। भामाशाह हरदयाल मीणा, गिर्राज मीणा, रामस्वरूप सैन आदि द्वारा लगाए गए आरओ प्लांट का शिलान्यास किया। भामशाह रामस्वरूप जायसवाल ने विद्यालय में 25 कुर्सी टेबल सेट व प्रधान डी सी बैरवा ने विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड बनाने की घोषणा की।


अतिथियों ने गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली आशा मीणा, अंजलि मीणा व कोमल रैगर को समनित किया। इसी प्रकार विषयों में सौ प्रतिशत परिणाम देने वाले व्याख्याता अनंत लाल पिंगोलिया, रामकरण मीणा, दिलीप मेहरा, केदार शर्मा, मीरा डोरिया, शारीरिक शिक्षक कमलेश त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। व्याख्याता रामकरण मीणा ने कक्षा दस व बारहवीं में प्रथम श्रेणी आने वाले बालकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सरपंच रामचरण मीणा क्षेत्र में पानी के समस्या से विधायक को अवगत कराया। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद
ज्ञापित किया।


जिला शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, सीबीईओ रामोतार गुप्ता, एसीबीओ बृजमोहन गुप्ता, राजेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रधान रामप्रताप मीणा, कैलाश शर्मा, दीनदयाल मीणा,भौरीलाल पटेल, रामदास वर्मा, सुरेश सैनी, दिलीप मेहरा, महेंद्र मीणा, ममता रानी वर्मा, रामरतन शर्मा, रामशरण शर्मा, शिव चरण शर्मा, महेंद्र जैमन, तेजप्रकाश मीणा, रामस्वरूप गुर्जर आदि मौजूद थे।

 

दौसा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन का वार्षिकोत्सव बुधवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी डॉ. गोवर्धनलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को देशभक्त बनने के लिए प्रेरित करते हुए शहीदों के सम्मान में मौन भी रखवाया। मुख्य वक्ता सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर ने विद्यार्थियों को समय नियोजन, परीक्षा टिप्स व तनाव रहित रहने के गुर बताए।

कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमवती शर्मा ने कमियों को दूर कर अभावों में भी संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष गोपीशंकर चौधरी ने सफल उद्यमी बनने पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य गोपाललाल अग्रवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन बालिका कनिका खण्डेलवाल व रिंकू वर्मा ने किया।

योग्यता किसी जाति, धर्म की गुलाम नहीं-मुरारी

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.