पाली। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता वार्षिक निरीक्षण के दौरान पाली पहुंचे। जहां उन्होंने कलक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने कलक्टर कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में विभागवार अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि वे प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानक निर्देश पर औद्योगिक इकाइयां चलाने के लिए पाबंद करें। जिससे कि प्रदूषण के कारण किसान वर्ग व आमजन को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में जिला कलक्टर दिनेशचन्द जैन ने कहा कि पाली में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही अवैध रूप से रहवासी इलाकों में रंगाई-छपाई का कार्य करने वाली इकाइयों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देश के साथ ही सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बैठक में पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ अमित शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मवेशियों का फिर आतंक, सांडों की चपेट में आया रमेश
पाली। शहर में मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भी कुछ ऐसा ही हादसा हो गया। आदर्श नगर में सुबह सडक़ पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। सांडों ने घर के बाहर खड़े रमेश तापडिय़ा को चपेट में ले लिया। पीठ के बल गिरने से उनके रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई तथा एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
शहर की सडक़ों पर मवेशियों का डेरा लगा रहता है। जिनकी चपेट में आकर पूर्व में भी कई शहरवासी घायल हो चुके है, उसके बाद भी नगर परिषद इन्हें पकडऩे की कार्रवाई नहीं कर रही। इससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।





No comments:
Post a Comment