लालसोट. शहर के श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में जारी तीन दिवसीय पाटोत्सव का समपान मंगलवार रात्रि को भजन संध्या के साथ हुआ। जैन नसिया में आयोजित भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना रहे।हंसराज गुप्ता ने गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद मनीष शर्मा, रूपम, शुभम, अल्का शर्मा एवं गोपाल सैन समेत कई कलाकारों ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा की बुधवार तड़के तक सैकड़ों श्याम भक्त भजन सरिता में डूबे रहे। पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, विकास अधिकारी दिनेश मिश्र, पार्षद दयाराम स्वामी, दीपक चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीष नाटाणी, जगदीश पंसारी, जगदीश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, सुभाष ठाकुरिया, रवि हाड़ा, महेेश पंडित, छोटूलाल मित्रपुरा, दिनेश कालूवास, हेप्पी जोशी आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)
कार्यशाला आयोजित:
बांदीकुई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनंतवाड़ा में बुधवार को एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्यों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। प्रधानाचार्य रेखा मीणा ने बताया कि प्रशिक्षण में राजकीय विद्यालय नानगवाडा, बगथल की ढाणी, देहड़ा की ढाणी, रावली कोठी, डोई का बास, सहित सदस्यों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें दक्ष प्रशिक्षक प्रधानाचार्य बालाहेेड़ा श्यामसिंह ने सदस्यों को अधिकार एवं कत्र्तव्य के बारे में जानकारी दी। (नि.सं.)
परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिविर कल
लालसोट. आने वाले माह मेें आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं दौरान विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च श्रेणी के अंंक से परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 22 फरवरी को शहर के आंनद हॉस्पिटल में एक मार्गदर्शन शिविर आयोजित होगा। हॉस्पिटल के संचालक व प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. सुनीत उपाध्याय ने बताया कि अपराह्न 3 बजे आयोजित होने शिविर में परीक्षा के दौरान दिनचर्या, खान-पान, नींद व अध्ययन का समय के संतुलन के बारे में जानकारी देते हुए परीक्षा से पूर्व तैयारी करने व तनाव मुक्त रहने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान दिया जाने वाला मार्ग दर्शन परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने में अहम मददगार साबित होंगे। परीक्षाओं के दौरान कई विद्यार्थी तनावग्रस्त व परीक्षा फोबिया से ग्रसित होने से अधिक मेहनत करने के बाद भी कम अंक ही प्राप्त कर पाते हैं। इससे उनका पूरा विद्यार्थी जीवन भी प्रभावित होता है। (नि.प्र.)
सक्रियता से ड्यूटी करने की नसीहत
मेहंदीपुर बालाजी. पुलिस थाने में नवनियुक्त थाना प्रभारी सीमा सिनसिनवार के कार्यभार संभाल लिया है। उन्होने पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र की जानकारी लेते हुए सक्रियता से ड्यूटी करने की नसीहत दी। पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां ने मंगलवार को आदेश जारी कर यहां कार्यरत थाना प्रभारी भगवानसिंह को एसपी कार्यालय में रीडर तथा पुलिस लाइन से सीमा सिनसिनवार को मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी लगाने के आदेश जारी किए थे।





No comments:
Post a Comment