धौलपुर.
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए धौलपुर के वीर सपूत भागीरथ सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव देह को धौलपुर से उनके गांव जैतपुर लाया जा रहा है। गांव में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गांव में आने वाले हर शख्स की आंखें नम है। भागीरथ सिंह का 3 वर्ष का बेटा है व डेढ साल की बेटी है। दोनों बहन-भाई इस बात से अनजान हैं कि अब वे अपने पिताजी को कभी नहीं देख पाएंगे। भागीरथ सिंह के तीन वर्ष का बेटा विनय इतने सारे लोगों के आने का कारण नहीं समझ पा रहा है। भागीरथ सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही हर ग्रामीण की आंखें नम है। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा कि गांव को जो लाडला दो दिन पहले ही सभी से आशीर्वाद लेकर देश की सेवा के लिए ड्यूटी पर गया था वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा। भागीरथ सिंह दो दिन पहले ही छुट्टियां बिताकर गांव से वापस ड्यूटी पर गया था। जाते समय अपने पिता को कहकर गया था कि वह जल्दी ही लौटकर आएगा।
भागीरथ सिंह के पिता परशराम सदमें में है। उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है। उनका बेटा भागीरथ उनसे जल्द लौटने का वादा करके गया था, सैनिक ने वादा निभाया, लेकिन वो तिरंगे में लिपटकर घर आएगा।
भागीरथ सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही हर ग्रामीण की आंखें नम है। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा कि गांव को जो लाडला दो दिन पहले ही सभी से आशीर्वाद लेकर देश की सेवा के लिए ड्यूटी पर गया था वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा। भागीरथ सिंह दो दिन पहले ही छुट्टियां बिताकर गांव से वापस ड्यूटी पर गया था। जाते समय अपने पिता को कहकर गया था कि वह जल्दी ही लौटकर आएगा।
शहीद के पार्थिव देह के साथ केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जिला कलक्टर नेहा गिरी, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह उनके गांव पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही उनके गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।





No comments:
Post a Comment